नगरीय निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में फूट, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने बैज से मांगा इस्तीफा

Kuldeep Juneja on Baij: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगातार मिल रही हार से नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने बड़ा बयान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता दीपक बैज से खुश नहीं है। नैतिकता भी कोई चीज होती है। दीपक बैज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जरूरी है। कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जल्द होना चाहिए। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को नहीं हमारे मौजूदा संगठन को हार मिली है। वहीं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव में हार के बाद घमासान मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें:- नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत से ट्रिपल इंजन सरकार का संयोग, विकास को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
मंत्री वर्मा ने कहा कि लगातार चुनाव हार के बाद एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई चल रही है। टिकट के लिए पैसा लेना और खरीद-फरोख्त करना कांग्रेस की संस्कृति में है। इधर, भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली बड़ी हार को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अब बोरिया-बिस्तर बांधकर इटली चले जाना चाहिए। भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, हिमालय नजदीक है उन्हें हिमालय जाना चाहिए, तप करना चाहिए। इस पर जुनेजा ने फिर पलटवार किया है। (Kuldeep Juneja on Baij)
पुरंदर मिश्रा की बहुत ही सीमित सोच: सिंहदेव
उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा को छत्तीसगढ़ छोड़कर ओडिशा में शिफ्ट हो जाना चाहिए। उन्हें ओडिशा में राजनीति करना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी बात करना शोभा नहीं देता। हार हुई है, जिसे हम स्वीकार करते हैं। जनादेश स्वीकार करने के लिए होता है, इसका मतलब ये नहीं की प्रदेश छोड़ दे। पहले जीते भी हैं, आज हारे हैं। परिवर्तन होता रहता है। वहीं पूर्व डिप्टी CM TS सिंहदेव ने कहा कि पुरंदर मिश्रा की बहुत ही सीमित सोच है। दुर्भाग्य है कि ऐसी सोच वाले सत्ता में है। वे सभी को अपने रंग में रंगना चाहते हैं। (Kuldeep Juneja on Baij)



