Google Analytics —— Meta Pixel

21 जनवरी तक ED रिमांड पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा, कहा- गरीब आदमी को फंसाया जा रहा है

Lakhma Statement on ED: पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने गिरफ्तारी के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी को फंसाया जा रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय है। उनके घर से एक रुपए भी बरामद नहीं हुआ है, न ही कोई कागज पाया गया है। सरकार ने फर्जी मामला बनाया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने वाले हैं, इसलिए यह साजिश रची गई है। वह कांग्रेस के लिए जीते रहे हैं और कांग्रेस के लिए मरेंगे। बता दें कि लखमा शराब घोटाला मामले में 21 जनवरी तक ED की रिमांड पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh News : निःस्वार्थ कर्म से ही जीवन सफल होगा: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि कवासी लखमा की गिरफ्तारी भाजपा की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उनपर जबरन दबाव बनाना – भाजपा के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया है। इस संघर्ष के समय में हम सभी हमारे साथी, कांग्रेस नेता कवासी लखमा के साथ खड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक जीवंत उदाहरण है। कांग्रेस और विपक्षी नेताओं को जांच के नाम पर सरकारी एजेंसियों से फंसाना और बदनाम कर गिरफ्तारी करना यह भाजपा की गंदी राजनीति का खेल है। (Lakhma Statement on ED)

भाजपा सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या: विधायक मंडावी 

महंत ने कहा कि एक सरल सहज आदिवासी नेता के साथ इस प्रकार की दमनकारी निर्णय का हम पुरजोर विरोध करते हैं। हम सभी कांग्रेसजन पूर्व मंत्री कवासी लखमा के साथ हैं। बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। साथ ही इस तरह कार्रवाई कर हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हम इस कार्रवाई की कड़ी शब्दों में निदा करते हैं। वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नितिन नबीन और केदार कश्यप के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के बयान उनकी बौखलाहट को दिखाता है। बयानों से पता चलता है कि भारतीय जानता पार्टी भूपेश बघेल से कितना डरती है। (Lakhma Statement on ED)

बदले की भावना से की गई कार्रवाई: कांग्रेस

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि कवासी लखमा की गिरफ्तारी केवल बदले की भावना से की गई कार्रवाई है और यह प्रदेश में चल रहे सत्ता के भ्रष्टाचार का कच्चा चिठ्ठा खोलने की सजा है। अब अगर कोई भ्रष्टाचार पर सवाल उठाएगा तो उसे या तो आतंकित किया जाएगा, जैसा कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर के साथ हुआ या फिर कवासी लखमा की तरह जेल में डाला जाएगा। यह सत्ता का डर फैलाने का एक घिनौना तरीका है। कवासी लखमा ने विधानसभा में सड़क निर्माण में हुए घोटाले पर सवाल उठाए थे और उसी दिन ED ने उनके यहां छापा मारा। उनका गुनाह सिर्फ और सिर्फ सच्चाई का सामना करना था। (Lakhma Statement on ED)

कांग्रेस नेताओं को दबाने की कोशिश: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, ED और CBI के जरिए कांग्रेस नेताओं को दबाने की कोशिश कर रही है, ताकि वह अपनी नाकामियों और भ्रष्टाचार को छिपा सके। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा सत्य और जनता के हक के लिए अपनी लड़ाई लड़ी है। हम डरने वाले नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी कवासी लखमा के साथ मजबूती से खड़ी है। हम उनकी आवाज को और भी तेज करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। हमारी यह लड़ाई जनहित के लिए है और यह कभी नहीं रुकेगी। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार पर सवाल उठाना सबसे बड़ा अपराध बन चुका है। भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए सत्ता कितनी भी कोशिश करे, सवाल उठते रहेंगे। (Lakhma Statement on ED)

Back to top button
error: Content is protected !!