Google Analytics —— Meta Pixel

केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड, 12 लोगों की हुई मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Landslide in Wayanad: देश में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड हो गया, जिसकी चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई है। केरल सरकार के मुताबिक 30 जुलाई को तड़के करीब 2 बजे पहली और 4 बजे दूसरी बार लैंडस्लाइड हुआ, जिसकी वजह से 400 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। वायनाड में हुए लैंडस्लाइड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम बना दिया है। साथ ही इमरजेंसी हेल्थ सर्विस के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए है। 

यह भी पढ़ें:- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई, CM विष्णुदेव साय ने भी की मुलाकात

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पाडी और मनंतवडी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि लैंडस्लाइड से अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। 6 शवों को मेप्पडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 5 को एक निजी मेडिकल कॉलेज में लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। (Landslide in Wayanad)

24 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इधर, भारी बारिश के चलते कोझिकोड जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा सभी ग्रेनाइट खदानों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा गया है।  मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 7 जिलों बड़वानी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। नदियों में बढ़ते जलस्तर के चलते MP के 11 बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। बता दें कि देश के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून एक्टिव है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। (Landslide in Wayanad)

Back to top button
error: Content is protected !!