Google Analytics —— Meta Pixel

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई, CM विष्णुदेव साय ने भी की मुलाकात

Governor Harichandan Farewell: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने राजभवन परिवार के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपने कार्यकाल के विभिन्न पलों को याद किया और राजभवन परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पांडेय समेत राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। राज्यपाल को राजभवन परिवार की ओर से शाल, फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:- संसद में गरजे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और यहां लोगों की मेहनत, समर्पण और साहस को नजदीक से देखा। यहां की भूमि न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोग भी अत्यंत सरल, सहज होते हैं। सभी लोगों ने जो स्नेह और सम्मान दिया है उसे भूलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों को लागू किया गया। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी गुणवत्तायुक्त, अध्ययन – अध्यापन हो जिससे विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर हो सके यह उनकी कोशिश रही। (Governor Harichandan Farewell)

समय पर दीक्षांत समारोह करने के निर्देश

विश्वविद्यालयों में समय पर दीक्षांत समारोह करने के निर्देश दिए। कुलाधिपति के रूप में उन्होंने सदैव विद्यार्थियों को राष्ट्र की सेवा करने और गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सबका अधिकार उनको मिलना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि आम लोगों के अधिकार की रक्षा के लिए वे हमेशा संघर्ष करते रहे हैं, जहां भी अन्याय देखा उसके खिलाफ खड़े हो गए। समाज में व्याप्त अन्याय, शोषण को दूर करना आप सभी का भी कर्त्तव्य है। (Governor Harichandan Farewell)

पर्यावरण प्रदूषण आज विश्व की बड़ी समस्या: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज विश्व की बड़ी समस्या है। इसके लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। पर्यावरण को साफ रखने के लिए सभी को पेड़ लगाना चाहिए। अगगर आप ऐसा करते है तो यह पर्यावरण और मानवता की बड़ी सेवा होगी। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। राजभवन के दरवाजे सदैव सभी के लिए खुले रहे। उन्होंने यह हमेशा प्रयास किया कि राजभवन सरकार और जनता के बीच एक मजबूत पूल बन सकें। सबकी सहभागिता और समर्थन से यह संभव हो पाया। (Governor Harichandan Farewell)

ज्ञान और अनुभव से मार्गदर्शन: यशवंत कुमार

वहीं राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने कहा कि हरिचंदन ने अपने ज्ञान और अनुभव से हमारा सतत मार्गदर्शन किया। उनकी संवेदनशीलता उनके कार्यो से परिलक्षित होती थी। अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों से आत्मीयता से मिलते और समस्या के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश देते थे। समस्या के समाधान में कोई दिक्कत आने पर उसका भी निराकरण करते थे। उनकी सक्रियता से हमे भी प्रेरणा मिलती थी। उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए यशवंत कुमार ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपसचिव हिना अनिमेष नेताम ने आभार प्रदर्शन किया। समारोह में राज्यपाल के परिसहाय सुनील शर्मा, निशांत कुमार और राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों उपस्थित थे। (Governor Harichandan Farewell)

CM साय ने की राज्यपाल से मुलाकात

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। CM साय ने कहा कि राज्यपाल हरिचंदन के मार्गदर्शन में प्रदेश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यपाल का स्नेह इसी प्रकार उन्हें और छत्तीसगढ़वासियों को मिलता रहेगा। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन को मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। राज्यपाल हरिचंदन ने महाप्रभु जगन्नाथ से मुख्यमंत्री समेत प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। (Governor Harichandan Farewell)

Back to top button
error: Content is protected !!