साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, रायपुर में भी दिखेगा असर

Last Chandra Grahan: साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को यानी कल लगने वाला है। इस साल पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 शहरों में देखने को मिलेगा। जबकि आंशिक ग्रहण कई शहरों में देखने को मिल सकता है। कल शाम 4.23 बजे से अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखने लगेगा। देश के पूर्वी हिस्से के अलावा बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा, जो कि 6.19 बजे खत्म होगा। इसके बाद उपच्छाया चंद्र ग्रहण शुरू होगा और ये 7.26 बजे तक रहेगा। जानकारों के मुताबिक 2022 से पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण का ऐसा योग 2012 और उससे पहले 1994 में बना था। (Last Chandra Grahan)

यह भी पढ़ें:- जानें कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और कब लगेगा सूतक, ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

बता दें कि 2012 में 13 नवंबर को दिवाली पर सूर्य ग्रहण और 28 नवंबर को देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण हुआ था। 1994 में 3 नवंबर को दिवाली पर सूर्य ग्रहण और 18 नवंबर को देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण हुए थे। अब ऐसा संयोग 18 साल बाद बनेगा। 2040 में 4 नवंबर को दिवाली पर आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ेगा। हालांकि ये भारत में नहीं दिखेगा। वहीं 18 नवंबर को देव दिवाली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, ये ग्रहण भारत में दिखेगा। चंद्र ग्रहण भारत में दोपहर 2.38 बजे शुरू होगा। देश के पूर्वी भाग कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण ग्रहण रहेगा, वहां चंद्रमा लाल दिखाई देगा। (Last Chandra Grahan)

अगले साल अप्रैल में लगेगा सूर्य ग्रहण 

ज्योतिषाचार्य के मुताबकि अगले साल 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण होगा। 5 मई 2023 को उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसकी धार्मिक मान्यता नहीं है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होगा। ये तीनों ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगे। 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा। ये देश में दिखेगा। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले सुबह 5.38 बजे से शुरू हो जाएगा। शाम को 6.19 बजे ग्रहण खत्म होने के साथ ही सूतक भी खत्म हो जाएगा। सूतक और ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं की जाती है। इस दौरान मंत्र जप और दान-पुण्य करने का महत्व सबसे ज्यादा है। (Last Chandra Grahan)

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

  • ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।
  • सूतक काल के दौरान घर पर ही रहें। कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी आपने घर के अंदर प्रवेश ना करें।
  • सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्र ग्रहण को भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।
  • ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता।
  • सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने बचें।
  • अगर ग्रहण से पहले कुछ भोजन बच गया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद इसका सेवन ना करें और नया भोजन बनाकर ही उसका सेवन करें।

क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। (Last Chandra Grahan)

Related Articles

Back to top button