जानें कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और कब लगेगा सूतक, ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

Chandra Grahan 2022 : साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है। इससे पहले दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। सूर्य ग्रहण के सिर्फ 15 दिनों के बाद देव दीपावली के दिन 8 नवंबर 2022 को साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) 16 मई 2022 को लगा था। 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है। साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 1 लाख रोजगार सहित इन बातों की गारंटी

क्या होता है पूर्ण Chandra Grahan 2022

चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है।

कब है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारत में 5 बजकर 32 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा। शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों से दर्शनीय होगा। दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप से कोई ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

भारत में कहां दिखाई देगा Chandra Grahan 2022

भारत में, पूर्ण ग्रहण केवल पूर्वी भागों से दिखाई देगा। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, राँची, गुवाहाटी में साल के इस अंतिम चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

Chandra Grahan 2022 का सूतक काल

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा इसलिए ग्रहण के दौरान इसका सूतक काल भारत में भी मान्य होगा।

यह भी पढ़ें : क्या दर्शकों को लुभा पाई कटरीना कैफ की फोन भूत, जानें कैसा रहा फैंस का रिएक्शन

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल

1. ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।
2. सूतक काल के दौरान घर पर ही रहें। कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी आपने घर के अंदर प्रवेश ना करें।
3. सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्र ग्रहण को भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।
4. ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता।
5. सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने बचें।
6. अगर ग्रहण से पहले कुछ भोजन बच गया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद इसका सेवन ना करें और नया भोजन बनाकर ही उसका सेवन करें।

Related Articles

Back to top button