सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक आमंत्रित
Ambikapur Sainik School: अंबिकापुर सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार 8 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने क लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 30 नवम्बर 2022 शाम 5.30 बजे तक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान, 8 दिसंबर को मतों की गिनती
बता दें कि जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा जिला मुख्यालय दुर्ग में दिनांक 1 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाले अग्निवीर भर्ती रैली के लिए निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लाइवलीहुड कॉलेज परिसर पर्री सूरजपुर में किया जाएगा। सूरजपुर जिले के ऐसे आवेदक जिन्होंने रैली के लिए अपना पंजीयन कराया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर में सम्पर्क करें, ताकि उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सके। ज्यादा जानकारी के लिए एमआर जायसवाल जिला रोजगार अधिकारी के मोबाइल नंबर 9424252156, 7974099539 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। (Ambikapur Sainik School)
फिजियोथेरेपी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन शुरू
छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय और निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में संचालित स्नातक फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम में साल 2022 में प्रवेश के लिए 9 नवम्बर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक फिजियोथेरपी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु नीट में सम्मिलित सभी पात्र है तथा इस पाठ्यक्रम हेतु कोई न्यूनतम अर्हताकारी अंक नहीं है।ऑन-लाईन आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणी और अन्य वर्ग के लिए एक हज़ार रुपये, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए 500 रुपए समेत अप्रवासी भारतीय के लिए 10 हजार रूपए निर्धारित है। (Ambikapur Sainik School)
संचालक चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में प्रवेश वर्ष 2022 में एमबीबीएस या बीडीएस में ऑनलाइन आवेदन किया है, को पुनः ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है। ऑन-लाईन आवेदन 04 नवम्बर संध्या 5 बजे से प्रारम्भ हो गया है,जो 09 नवम्बर अपरान्ह 3 बजे तक जारी रहेगा। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को केवल एक बार रिसेट एप्लीकेशन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों द्वारा रिसेट एप्लीकेशन का चयन करने पर पुराना ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म कैंसल हो जायेगा एवं आवेदक नया ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। (Ambikapur Sainik School)
रिसेट एप्लीकेशन शुल्क एक हज़ार रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया हेतु नियम छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा फिजियोथैरेपी स्नातक प्रवेश नियम 2018 का अवलोकन किया जा सकता है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, काउंसलिंग, आवंटन इत्यादि से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgdme.co.inका नियमित अवलोकन करें और निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में आबंटन संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा गठित समिति द्वारा किया जायेगा, अतः किसी व्यक्ति, संस्था के धोखे में नहीं फंसे। (Ambikapur Sainik School)



