Google Analytics —— Meta Pixel

क्रैश होने के बाद झील में गिरा यात्री विमान, 19 लोगों की मौत

Tanzania Plane Crash: तंजानिया में बड़ा विमान हादसा हुआ है। दरअसल, यहां प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्लेन में 49 पैसेंजर मौजूद थे, जिसमें से 23 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। तंजानिया पुलिस के अनुसार खराब मौसम की वजह से प्लेन झील में गिर गया। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 23 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया। बता दें कि 5 साल पहले ऐसी ही घटना उत्तरी तंजानिया में हुई थी, जहां सफारी कंपनी का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था , जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:- साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, रायपुर में भी दिखेगा असर

जानकारी के मुताबिक बुकोबा हवाई एयरपोर्ट से महज 100 मीटर की दूरी पर ही ये हादसा हुआ है। ये प्लेन प्रेसिजन एयर कंपनी का है, जो तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन है। कंपनी ने हादसे के बाद बयान जारी कर कहा कि रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेज दिन गई है। वहीं इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर 28-29 अक्टूबर की रात को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में टेक ऑफ के दौरान आग लग गई थी। खतरे को भांपते ही पायलट ने इसे रनवे पर ही रोक दिया। इसमें 184 पैसेंजर थे। सभी सुरक्षित हैं। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तकनीकी खराबी की वजह से चिंगारी दिखाई दीं। (Tanzania Plane Crash)

लैंडिंग के बाद लग गई थी आग

वहीं अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई। हादसे के वक्त इस विमान में 126 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी के जान का कोई नुकसान नहीं हुआ, हालांकि तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान का लैंडिंग गियर टूटकर एयरपोर्ट पर गिर गया था, जिसके बाद विमान एयरपोर्ट पर मौजूद एक क्रेन टॉवर से टकरा गया। वहीं नेपाल की तारा एयरलाइंस का मलबा 30 मई को मिला था। हादसे में मारे गए सभी 22 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया था। (Tanzania Plane Crash)

विमान हादसे में 132 पैसेंजर की मौत

22 मार्च को चीन के गुआंग्शी में चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का विमान गुआंग्शी की पहाड़ियों में क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी 132 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें 123 यात्री और 9 क्रू मेम्बर्स सवार थे। विमान क्रैश होने के बाद वहां के जंगल में आग लग गई थी। जानकारी के मुताबिक प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30 हजार फीट नीचे गिर गया और 563 किमी/घंटे की रफ्तार से पहाड़ों से टकराकर क्रैश हुआ था। (Tanzania Plane Crash)

Back to top button
error: Content is protected !!