Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार में बिजली का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 10 गायों की मौत

Lightning strike in Balodabazar : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नागेड़ी में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने (Lightning strike in Balodabazar) से 10 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। खेत में चर रही गायें बारिश से बचने के लिए पास स्थित एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गईं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी (Lightning strike in Balodabazar), जिसकी चपेट में आकर सभी 10 गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को भी पशुओं को बचाने का मौका नहीं मिल सका। एक साथ 10 गायों की मौत से संबंधित पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन पशुपालन है, ऐसे में यह हादसा उनके लिए बड़ी आर्थिक क्षति साबित हुआ है।

घटना के बाद प्रभावित पशुपालकों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को जल्द राहत राशि प्रदान करनी चाहिए।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में खाद की उपलब्धता पर सियासत तेज, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, मानसून सत्र में भी गूंजेगा किसानों का मुद्दा

Back to top button
error: Content is protected !!