Google Analytics —— Meta Pixel

चाय में गिरी छिपकली, एक ही परिवार की बिगड़ी सेहत, पिता समेत तीन बेटियां अस्पताल में भर्ती

Lizard Tea in Panna: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चाय पीने के कुछ ही देर बाद एक ही परिवार के चार लोग यानी पिता और उनकी तीन बेटियां अचानक बीमार पड़ गए। मामले की गंभीरता तब सामने आई जब चाय के बर्तन में उबली हुई छिपकली पाई गई। यह घटना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के बीजादुह गांव की है। रामनरेश यादव (उम्र 36) ने अपनी तीन बेटियों सविता (उम्र 14), पूनम (उम्र 12), और राधिका (उम्र 8) के साथ घर में चाय पी थी। चाय पीने के कुछ मिनटों बाद ही सभी को चक्कर आने लगे, उल्टियां शुरू हो गईं और हालत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें:- टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत: ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ी, एक दिन और मिला मौका

परिजनों ने तुरंत चाय का बर्तन देखा तो उसमें मरी हुई छिपकली तैरती मिली। यह देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया और चारों को पहले सलेहा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक समय रहते इलाज मिलने से अब चारों की हालत स्थिर है, हालांकि मेडिकल निगरानी में इलाज जारी है। पीड़ित रामनरेश यादव ने बताया कि हमने जैसे ही चाय पी, थोड़ी देर बाद सबको चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गईं। जब बर्तन देखा तो उसमें छिपकली उबली हुई मिली। (Lizard Tea in Panna)

समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी

उन्होंने कहा कि हम घबरा गए और तुरंत अस्पताल पहुंचे। अब डॉक्टर कह रहे हैं कि हालत ठीक है, लेकिन हम बहुत डर गए थे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि छिपकली के विषैले तत्व शरीर में जाते ही असर दिखाना शुरू कर देते हैं। वहीं घरेलू रसोई में स्वच्छता बनाए रखना और खाने-पीने की चीजों को अच्छी तरह ढक कर रखना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर इसके खतरनाक परिणाम दिख सकते हैं। (Lizard Tea in Panna)

Back to top button
error: Content is protected !!