5 दिन का विशेष सत्र 4 दिन में ही खत्म, राज्यसभा और लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Loksabha Rajyasabha Adjourned: संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया। बिल के खिलाफ किसी ने वोट नहीं दिया। हाउस में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा। वहीं बिल पास होने के बाद राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद PM मोदी लोकसभा पहुंचे, जहां चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा हो रही थी। चर्चा के बाद लोकसभा को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया।
यह भी पढ़ें:- राजधानी में इंसानियत हुई शर्मशार, दरिदों ने नाबालिग को बनाया शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार…
बता दें कि केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया था, लेकिन यह सेशन एक दिन पहले 21 सितंबर को ही खत्म हो गया। यह स्पेशल सेशन पूरी तरह से महिला आरक्षण बिल और नई संसद के नाम रहा। महिला आरक्षण बिल नई संसद में पेश और पास होने वाला पहला बिल बना। सत्र की शुरुआत 18 सितंबर को पुरानी संसद से हुई। 19 सितंबर को सत्र की कार्यवाही नई संसद में शिफ्ट हो गई। इसी दिन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। 20 सितंबर को लोकसभा में 7 घंटे की चर्चा के बाद यह बिल पास हो गया। इसके पक्ष में 454 और विरोध में 2 वोट पड़े। 21 सितंबर को बिल राज्यसभा में पेश हुआ। सदन में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और बिल पास हो गया। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। (Loksabha Rajyasabha Adjourned)
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई। pic.twitter.com/uhinFfTWun
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2023
बिल के कानून बनने के बाद लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है। यह आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए लागू होगा। यानी यह राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों पर लागू नहीं होगा। नए विधेयक में सबसे बड़ा पेंच यह है कि यह परिसीमन के बाद ही लागू होगा। परिसीमन इस विधेयक के पास होने के बाद होने वाली जनगणना के आधार पर होगा। 2024 में होने वाले आम चुनावों से पहले जनगणना और परिसीमन करीब-करीब असंभव है। (Loksabha Rajyasabha Adjourned)
राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ। pic.twitter.com/qNBurzn92h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2023



