जनता में ही ईश्वर का वास, जनता की सेवा ही हमारा धर्म: CM भूपेश बघेल

CM Bhupesh in Masturi: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बिलासपुर के मस्तूरी विधानसभा के सीपत पहुंचे, जहां भेंट-मुलाकात के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच उन्होंने सीपत में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के प्रसंगों का श्रवण किया। भागवत महापुराण कार्यक्रम का अयोजन 4 मई से 12 मई तक किया गया है। इस दौरान राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव रश्मि सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- Government Jobs: पशु चिकित्सा विभाग में 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती

CM भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह हम मंदिरों में देवी की पूजा करते हैं। वैसा ही सम्मान मातृशक्ति का घर में भी करते रहें। जो समाज महिलाओं का सम्मान करता है वो आगे बढ़ता है। जो समाज महिलाओं को उचित जगह नहीं देता, वो समाज पिछड़ जाता है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका दर्ज करा रही हैं। नारी शक्ति को पूरा सम्मान देना है। हमारी सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। जनता में ही ईश्वर का वास है। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। (CM Bhupesh in Masturi)

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मस्तूरी विधानसभा के सीपत में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री सेवानिवृत्त प्रधान पाठक गुहाराम पत्रवानी के आतिथ्य में उनके घर भोजन के लिए पहुंचे। CM का पत्रवानी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ और श्री फल भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पत्रवानी परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। पत्रवानी परिवार ने मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा बड़ी, मुनगा, कोचई-मखना, चरपनिया, चेच, मुनगा भाजी सब्जी और आमा की चटनी भी परोसा। (CM Bhupesh in Masturi)

घर के मुखिया गुहाराम और उनकी पत्नी अनुसुइया ने मुख्यमंत्री को अपने घर पर भोजन करता पाकर प्रसन्नता जताई। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए सूर्यवंशी और उनके परिजनों को उपहार भेंट-कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को सूर्यवंशी ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है और परिवार में 9 सदस्य हैं। 4 बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा घर की खेती, किसानी का कार्य और बाकी 3 बेटे पढ़ाई कर रहे हैं। प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव और विधायक तखतपुर रश्मि आशीष सिंह,  विजय केसरवानी उपस्थित रहे। (CM Bhupesh in Masturi)

Related Articles

Back to top button