Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Lottery Win: इस शख्स ने मजाक में खरीदा 30 रु का लॉटरी, अब बना लखपति

Lottery Win: केरल में एक शख्स ने मजाक में 30 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा, जो अब लखपति बन गया है। दरअसल, केरल स्टेट लॉटरी डिपार्टमेंट ने करुण्या प्लस KN 429 के परिणाम जारी कर दिए हैं। पहले पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को 80 लाख रुपए का इनाम दिया गया है। केरल लॉटरी के प्रतिभागी करुण्या प्लस KN 429 ड्रॉ के लिए आधिकारिक वेबसाइट- keralalotteries.com पर विजेता संख्या देख सकते हैं। करुण्या प्लस KN 429 लॉटरी ड्रा के लाइव परिणाम आधिकारिक तौर पर सभी प्रतिभागियों के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे वेबसाइट पर जारी किए गए।

यह भी पढ़ें:- Train Cancel Update: ट्रेन में सफर करने वाले यात्री पहले ही चेक कर लें स्टेटस, रेलवे ने इतने ट्रेनों को फिर किया कैंसिल

बता दें कि केरल के राज्य लॉटरी विभाग ने करुण्या प्लस KN 429 के लिए वेबसाइट पर 14 जुलाई 2022 को केरल लॉटरी परिणाम का खुलासा किया है। केरल लॉटरी के प्रतिभागी करुण्या प्लस KN 429 ड्रॉ के लिए आधिकारिक वेबसाइट keralalotteries.com पर विजेता संख्या देख सकते हैं। विभाग की ओर से विजेताओं के नाम प्रदर्शित करने वाली एक पूरी PDF सूची भी वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एक लॉटरी टिकट का दाम 30 रुपये है। (Lottery Win)

यह भी पढ़ें:- Be Careful: सावधान…फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 20 हजार से नए ज्यादा मरीज

इतना मिलता है इनाम

केरल लॉटरी करुण्या प्लस KN के लिए पहले पुरस्कार की राशि 80 लाख रुपये है। दूसरा पुरस्कार जीतने वाले विजेता को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। इसके साथ ही तीसरे पुरस्कार के लिए इनाम की राशि 1 लाख रुपये है। जबकि चौथे पुरस्कार के लिए विजेता को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाता है। वहीं सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 8 हजार रुपये की राशि दी जाती है। कई बार किस्मत ऐसा खेल खेलता है कि हमारी लाइफ ही बदल जाती है। जैसे केरल के एक शख्स के साथ हुआ। (Lottery Win)

जनहित में अपील :- सुधिपाठकों, इस ख़बर का प्रसारण सिर्फ सूचना/जानकारी के लिए किया गया हैं। अनमोल न्यूज़24 परिवार किसी भी प्रकार से लॉटरी (जुआ) का समर्थन नहीं करता हैं। कृपया आप भी लॉटरी का समर्थन न करें, और अन्य को भी इससे बचने की सलाह दें।

Back to top button
error: Content is protected !!