Google Analytics —— Meta Pixel

Be Careful: सावधान…फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 20 हजार से नए ज्यादा मरीज

Be Careful: देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे के दौरान 20 हजार 38 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 47 लोगों की जान चली गई है। हालांकि इस दौरान 16 हजार 994 लोग ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 39 हजार 79 हो गई है। जबकि रोजाना का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.44 फीसदी हो चुका है। देशभर में सबसे ज्यादा मामले और मौतें पश्चिम बंगाल में हुई हैं। 24 घंटे में यहां 3029 केस दर्ज किए गए हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस 25,579 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 28,856 है और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 18.95% हो गया है।

यह भी पढ़ें:- Congress Protest: राहुल के बाद अब सोनिया गांधी से पूछताछ का भी विरोध करेगी कांग्रेस, 21 जुलाई को देशभर में करेंगे प्रदर्शन

वहीं बंगाल के बाद तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में यहां 2,283 केस दर्ज किए गए। गनीमत रही कि गुरुवार को कोरोना से एक भी जान नहीं गई। राज्य में एक्टिव केस 17,858 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,707 है और पॉजिटिविटी रेट घटकर 6.93% हो गया है। बुधवार को तमिलनाडु में 2,269 मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 7.79% पाया गया था। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 422 नए मरीज मिले और चंबा की 45 साल की एक महिला की मौत हुई है। यह बीते 6 महीने में सर्वाधिक मामले है। चिंता पॉजिटिविटी रेट को लेकर है क्योंकि बीते दिन को यह 11.32 % पहुंच गया। राज्य के कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 124 नए मरीज मिले है। शिमला में 69 और चंबा में भी 67 नए कोरोना केस मिले। 191 लोगों के रिकवर होने के बाद हिमाचल प्रदेश में एक्टिव मामले बीते बुधवार की तुलना में 1580 से बढ़कर 1810 हो गए हैं। यहां अब तक कोरोना से 4126 लोगों की मौत हो चुकी है। (Be Careful)

इधर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी कोरोना लगातार बढ़ रहा है। 14 जुलाई को सिर्फ 915 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसमें 81 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में बीएसपी टाउनशिप से 17 लोग शामिल हैं। दुर्ग CMHO जेपी मेश्राम ने बताया कि जिले में 81 नए संक्रमित मिलने के बाद यहां की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 8.8% पहुंच गई है। यह दर संक्रमण की श्रेणी में आती है। नए मिले मरीजों के बाद जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 388 पहुंच गई है।

बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। CMHO मेश्राम का कहना है कि उन्होंने अधिक से अधिक सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिले में जांच केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। गुरुवार को मिले 81 नए संक्रमितों में सबसे अधिक पॉजिटिव भिलाई टाउनशिप से मिले हैं। इनकी संख्या 17 है। इसके साथ ही SSIMS गर्ल्स हॉस्टल जुनवानी की एक छात्रा और बॉयज हॉस्टल के 17 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी संक्रमित भिलाई, दुर्ग और जिले के अन्य क्षेत्रों से हैं। छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 410 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 246 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। (Be Careful)

Back to top button
error: Content is protected !!