love jihad allegation : बिलासपुर में युवती के लापता होने पर परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप, SSP बंगले का घेराव

love jihad allegation : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में समुदाय विशेष की एक 26 वर्षीय युवती के लापता होने से हड़कंप मच गया। युवती तीन दिन से गायब है। शुरुआत में परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाया, लेकिन जांच में युवती के बालिग होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें :- CM साय ने 3 जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए टीम वर्क के साथ करें काम
घटना रविवार की है, जब युवती घर से गायब हो गई। जाने से पहले उसने परिजनों के नाम पत्र लिखा, जिसमें खुद से घर छोड़ने की बात कही। परिजनों ने जब खोजबीन की, तो उन्हें पता चला कि चुचुहियापारा निवासी युवक उसे साथ ले गया है। सोमवार को परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे और युवक पर अपहरण का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने युवती के बालिग होने के चलते गुमशुदगी का केस दर्ज किया। (love jihad allegation)
तीन दिन बाद भी जब युवती का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों और समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। मंगलवार रात अफवाह फैली कि पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और हंगामा किया। बाद में उन्होंने SSP रजनेश सिंह के बंगले का घेराव किया।
पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नारेबाजी करने लगे। SSP रजनेश सिंह ने प्रतिनिधियों से मुलाकात कर जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीएसपी निमितेश सिंह और सिविल लाइन टीआई एसआर साहू ने लोगों को समझाकर शांत किया। (love jihad allegation)
समाज के लोग विधायक अमर अग्रवाल के घर भी पहुंचे, लेकिन वे शहर से बाहर थे। फोन पर बात के बाद सभी फिर से SSP बंगला लौटे। परिजन और समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि युवती को बहला-फुसलाकर भगाया गया है और इसे लव जिहाद का मामला बताया। फिलहाल पुलिस युवक-युवती की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। (love jihad allegation)



