Google Analytics —— Meta Pixel

16 साल की छात्रा ने लगाई फांसी, परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाया ‘लव जिहाद’ में फंसाने का आरोप

Love Jihad in Surguja: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां के सलका गांव में 16 साल की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका कक्षा 11वीं की छात्रा थी, जो अपने गांव सलका से उदयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। त्योहार के कारण वह बीते दिनों अपने घर लौटी थी। जानकारी के मुताबिक छात्रा बीते तीन साल से अरमान खान नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने छात्रा को समझाने की कोशिश की। इसके बाद भी आरोपी युवक द्वारा लगातार छात्रा को परेशान किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:- पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, शराब घोटाला केस में जमानत याचिका खारिज

परिजनों का आरोप है कि युवक उस पर बुर्का पहनने का दबाव बना रहा था और उसे मंदिर जाने से भी मना करता रहा। कर्मा त्योहार के दौरान छात्रा अपने घर आई हुई थी। इसी दौरान बॉयफ्रेंड ने उसे दोबारा धमकाना शुरू कर दिया। मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने घर के भीतर मयार (छज्जे) से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन छात्रा को तत्काल उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच में जुटी हुई है। (Love Jihad in Surguja)

Suicide Case in Chhattisgarh

इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने इस मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उदयपुर थाना प्रभारी के मुताबिक घटना की पूरी जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए जा चुके हैं और जांच के बाद उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद से सलका गांंव और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल है। सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले में प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की है। (Love Jihad in Surguja)

Back to top button
error: Content is protected !!