Google Analytics —— Meta Pixel

Love triangle crime : एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की हत्या, पति और भाइयों ने लाठी-डंडे से की जमकर पिटाई

Love triangle crime : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान मुंगेली निवासी नंदकुमार वैष्णव (38) के रूप में हुई है। वह अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा था, जहां महिला के पति और भाइयों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के चलते अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, नंदकुमार पहले एक महिला से प्रेम संबंध में था। हाल ही में महिला की शादी गौकरण गेंदले नामक युवक से हुई थी और वह अब चकरभाठा क्षेत्र में अपने पति के साथ रह रही थी। बुधवार को महिला पहली बार मायके आई थी, तभी नंदकुमार रात करीब 8:30 बजे उससे मिलने पहुंचा। इस दौरान महिला के पति गौकरण, भाई गजेन्द्र सेंगर और रिश्तेदार शैलेन्द्र सेंगर ने उसे वहां से भगा दिया। जब वह दोबारा लौटा, तो तीनों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें :- मार्च 2026 तक नक्सलवाद का अंत सुनिश्चित, बस्तर में शांति और विकास की नई तस्वीर: मुख्यमंत्री साय

पिटाई के बाद घायल युवक को 112 की सहायता से बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मगर रात करीब 12:30 बजे उसकी हालत दोबारा बिगड़ गई। उसे फिर से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। (Love triangle crime)

इस घटना की जानकारी मिलने पर चकरभाठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने एसएसपी रजनेश सिंह को भी मामले की जानकारी दी। डॉक्टरों से शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि प्रारंभिक रिपोर्ट में अंदरूनी चोट का उल्लेख नहीं है, लेकिन परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हत्या की पुष्टि हो रही है। (Love triangle crime)

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उन्होंने युवक के साथ मारपीट करना स्वीकार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और जांच जारी है। (Love triangle crime)

Back to top button
error: Content is protected !!