Trending

LPG cylinder: देश में फिर बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, जानिए कितने रूपये हुआ महंगा

LPG cylinder: आम जनता को महंगाई का फिर झटका लगा है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में ये लगातार दूसरी बार है, जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- Navjot Singh Sidhu: 1988 रोड रेज केस में नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा, SC ने दिया फैसला

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर (LPG cylinder) 1003 रुपए पर मिल रहा है। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं। इससे देश के अधिकतर शहरों में LPG सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।

7 मई को भी हुई थी बढ़ोतरी

देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू LPG सिलेंडर (LPG cylinder) के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। 7 मई को LPG के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था। वहीं 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज फिर इसके रेट में 8 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2 हजार 354, कोलकाता में 2 हजार 454, मुंबई में 2 हजार 306 और चेन्नई में 2 हजार 507 का बिक रहा है। एक मई को इसमें करीब 100 रुपए का इजाफा हुआ था।

दिल्ली में सब्सिडी खत्म 

वहीं मार्च को 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में सिर्फ 2012 रुपए थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक साल में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 750 रुपए का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 19 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।

इस तरह चेक कर सकते हैं LPG के दाम

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (http://www.iocl.com/Products/Indanegas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं। LPG कस्टमर अपने मन मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर चुन और सिलेंडर रिफिल करा सकते हैं। सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है।

Related Articles

Back to top button