Google Analytics —— Meta Pixel

15 मौतों से दहला उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश, मौके पर पहुंचकर हालात का लिया जायजा

Lucknow Fire Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग और एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल और KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों-मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले लखनऊ में उस जगह पहुंचे, जहां आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का दौरा किया और आग की घटना में पीड़ित लोगों के परिवारों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ की कोचिंग बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 की मौत, थंब लॉक बना मौत का जाल, छात्र-युवा बने हादसे का शिकार

मुख्यमंत्री योगी ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित परिवारों से संपर्क करें, हर संभव मदद दें और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें। CM योगी ने कहा कि इस पूरे मामले के लिए मैंने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, अपर प्रमुख सचिव (गृह) को कहा कि वह खुद मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा- लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में Kr लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में आग लगने की एक दुखद घटना के बारे में जानकारी मिली है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। यह वाकई बहुत दुखद घटना है। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है और हालात का जायजा लेने के लिए मैं तुरंत लखनऊ जा रहा हूं।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि घटना बहुत दुखद है, 15 बच्चे हताहत हुए हैं। रात में पोस्टमार्टम की व्यवस्था की जा रही है। टीमें बना दी गई है। घायलों का अच्छे से इलाज हो रहा है। हमने स्वयं घायलों से बात की है। एक को ज्यादा चोट लगी है, उसका ऑपरेशन किया गया है। इस घटना से मेरा मन बहुत दुखी है। पहली मंजिल से आग का धुआं आया। सीढ़ियों में आग थी। कुछ लोग केबल के सहारे नीचे आए और कुछ कूद गए। रक्षा मंत्री लखनऊ पहुंच रहे हैं, उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आगे कहा कि अंदर लकड़ी का बहुत सारा फर्नीचर था, और उस फर्नीचर से निकले धुएं के कारण कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। यह एक एनिमेशन सेंटर था। बच्चे यहां एनिमेशन यानी कार्टून बनाना,सीखने आते थे। मुझे अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि घटना असल में कैसे शुरू हुई। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रमुख सचिव (गृह) और DGP को मौके पर बुलाया गया है और उन्हें कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। (Lucknow Fire Update)

उन्होंने कहा कि घटना कैसे और क्यों हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। अधिकारियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और पुष्टि की है कि अब कोई बच्चा वहां फंसा नहीं है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी नरमी के सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने पीड़ित परिवारों को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई है और कहा है कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। KGMU MS प्रेम राज सिंह ने बताया कि हमारे पास करीब 22-23 लोग आए थे, जिसमें से 15 मृत लाए गए थे। 8 घायल थे, जिसमें से 6 की हालत स्थिर है 2 लोगों को ज्यादा चोट आई है। 15 लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की वाइस चांसलर प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने कहा कि अलीगंज में आग की घटना घटी है और जितने को हम बचा सकते हैं हम उनको बचाएंगे, लेकिन जिनकी मृत्यु हो गई है उनका पंचनामा करके ऑटोप्सी करानी जरूरी है। (Lucknow Fire Update)

Back to top button
error: Content is protected !!