Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Maa Shakti Darshan: मासिक पत्रिका “अरपा छत्तीसगढ़” के विशेषांक “माँ शक्ति दर्शन” का राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज करेंगे विमोचन

Maa Shakti Darshan: छत्तीसगढ़ प्रदेश की लोकप्रिय, राजधानी रायपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका “अरपा छत्तीसगढ़” के स्वर्णिम विशेषांक “माँ शक्ति दर्शन” का विमोचन आज दोपहर 12 बजे न्यू सर्किट हाउस, बलौदाबाजार में एक गरिमामय कार्यक्रम में होगा।

यह भी पढ़े :- Horoscope 28 October 2024: आज सोमवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

इस अवसर पर प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व विभाग मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विशेषांक का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।

Arpa Chhattisgarh

“अरपा छत्तीसगढ़” के संपादक अशोक कुमार साहू ने बताया कि इस विशेषांक को पाठकों की विशेष मांग पर प्रकाशित किया गया है। यह विशेषांक धार्मिक मान्यताओं और जन-आस्था पर केंद्रित हैं। (Maa Shakti Darshan)

Ashok Kumar Sahu

संपादक साहू ने बताया कि, “अरपा छत्तीसगढ़” ने बहुत कम समय में ही प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, और इस विशेषांक का उद्देश्य न केवल देश प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखना है, बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी है। उन्हें विश्वास है कि “माँ शक्ति दर्शन” विशेषांक पाठकों को बहुत पसंद आएगा और यह देश व प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करेगा। (Maa Shakti Darshan)

Back to top button
error: Content is protected !!