Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 24 जून को महाग्राम सभा, तय होंगे PM आवास और विकास के बड़े फैसले

Gram Sabha 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाएं (Gram Sabha 2026) आयोजित करने का फैसला लिया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस बार ग्राम सभाओं को ग्रामीण विकास, आवास योजनाओं, रोजगार, पंचायतों की वित्तीय स्थिति और स्थानीय विकास कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अधिक अधिकार दिए हैं।

PM आवास योजना की सूची पर लगेगी अंतिम मुहर

इस विशेष ग्राम सभा का सबसे अहम एजेंडा Pradhan Mantri Awas Yojana (PM आवास योजना) के तहत आवास प्लस 2.0 में तैयार की गई स्थायी प्रतीक्षा सूची का अवलोकन और अनुमोदन रहेगा। ग्राम सभा में पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तय की जाएगी और प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण भी किया जाएगा।

गांव के विकास कार्यों और पंचायतों के खर्चों की होगी समीक्षा

बैठक में ग्राम पंचायतों के आय-व्यय, विकास कार्यों की प्रगति, पंचायत संपत्तियों के प्रबंधन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को गांव में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

रोजगार और आजीविका मिशन पर भी होगी बड़ी चर्चा

ग्राम सभाओं में VBGRAMG (विकसित भारत, रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना के तहत रोजगार के अवसर, ग्रामीण आजीविका संवर्धन और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। ग्रामीणों को योजना के क्रियान्वयन और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।

100 से बढ़कर 125 दिन रोजगार गारंटी का प्रस्ताव

बैठक में ग्रामीणों को बताया जाएगा कि रोजगार गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही बेहतर बेरोजगारी भत्ता, समय पर मजदूरी भुगतान और ग्राम सभा आधारित विकास योजनाओं पर भी चर्चा होगी।

सरकार की अपील- ज्यादा से ज्यादा लोग बनें ग्राम सभा का हिस्सा

राज्य सरकार ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में ग्राम सभाओं में शामिल हों और गांव के विकास से जुड़े फैसलों में अपनी भागीदारी निभाएं। सरकार का कहना है कि ग्राम सभाओं के जरिए ग्रामीणों की जरूरतों के अनुसार विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा। (Gram Sabha 2026)

यह भी पढ़े :- CG NEWS : भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य समेत 4 गिरफ्तार

Back to top button
error: Content is protected !!