Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में मची भगदड़, 15 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना, कई घायल; संगम तट के पास हुआ दर्दनाक हादसा

Mahakumbh Stampede : प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले में बुधवार तड़के भगदड़ मच गई. महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर भीड़ बढ़ने से यह भगदड़ मची. महाकुंभ मेले में अभी संगम तट पर श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ है. इस अब 15 मौतों की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़े :- कुरूद: कांग्रेस प्रत्याशियों ने बाजे-गाजे के साथ भरा नामांकन, नगर में दिखा उत्साह
महाकुंभ में भगदड़ (Mahakumbh Stampede) की स्थिति का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी ने एक घंटे में दो बार सीएम योगी से बातचीत की है. बहरहाल, एहतियात के तौर पर महाकुंभ में आज के अमृत स्नान पर फिलहाल रोक लग गई है. खुद अखाड़ों ने यह फैसला किया है. भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद की ओर से अमृत स्नान स्थगित करने का फैसला लिया गया है.
बताया जा रहा है कि संगम नोज के करीब भगदड़ में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. घायलों को एम्बुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ लाया गया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है. फिलहाल, महाकुंभ मेला और भगदड़ से जुड़ी हर खबर के लिए यहां बने रहें.
इस बीच महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी से लेकर मेला प्रशासन की पूरी नजर है. मेला प्रशासन ने संगम तट की ओर लोगों के न जाने की अपील की है. साथ ही संगम तट पर भीड़ न लगाने को कहा है. अभी वहां बहुत भीड़ उमड़ी हुई है. मेला अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ मेले के अधिकारी अमृत स्नान को लेकर अखाड़े के पदाधिकारी से लगातार बातचीत कर रहे हैं. इतना ही नहीं, सभी पीपे पुल और बैरिकेडिंग को खोलने के आदेश दिए गए हैं. संगम तट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं.
अखाड़ों के अमृत स्नान रद्द
इस बीच महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान कार्यक्रम पर फिलहाल रोक है. मौनी अमावस्या पर अखाड़ों के अमृत स्नान का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी की मानें तो संगम क्षेत्र में भगदड़ की घटना के बाद अमृत स्नान का कार्यक्रम रद्द हुआ है. आज कोई भी अखाड़ा अमृत स्नान नहीं करेगा. अखाड़ों ने अपने जुलूस भी वापस शिविरों में बुला लिए हैं.
एक घंटे में दो बार सीएम योगी को पीएम मोदी का फोन
महाकुंभ भगदड़ पर पीएम मोदी ने एक घंटे में दो बार सीएम योगी को फोन मिलाया. पीएम मोदी ने महाकुंभ मेले में हालात पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की. उन्होंने स्थिति की समीक्षा की और तुरंत मदद के उपायों पर जोर दिया. इतना ही नहीं, अमित शाह ने भी सीएम योगी से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है. उन्होंने केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया है. (Mahakumbh Stampede)



