अब महंत को भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं…!, कहा- सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ेंगे अगला चुनाव
Mahant Statment on TS: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, महंत अंबिकापुर में प्रचार के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि हम महाराज यानी टीएस सिंहदेव की अगुवाई में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। निश्चित रूप से प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हम एक नहीं थे, इस वजह से चुनाव हारे, अब हम एक हैं और अगले चुनाव में हम कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। महंत ने कहा कि हमेशा जो कुछ भी हुआ है, सरगुजा और बस्तर के नेतृत्व में हुआ है। सिंहदेव को CM बनाए जाने के सवाल पर कहा कि हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगे। बाबा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे तो जीतेंगे भी और कांग्रेस की सरकार भी बनाएंगे। हालांकि वे अपने बयान से पलट गए हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बागियों पर कार्रवाई शुरू, BJP ने 175 से ज्यादा नेताओं को पार्टी से निकाला
नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। मैंने यह कहा था कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन अंबिकापुर टीएस सिंहदेव का क्षेत्र है। इसलिए उनके क्षेत्र में उनको उत्साहित करने का काम किया था। उनके क्षेत्र में उनको उत्साहित नहीं करूंगा तो क्या उनको कहूंगा कि उनके नेतृत्व में चुनाव हार गए। इसलिए चुनाव नहीं लड़ाएंगे। सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे कहने पर इतनी जल्दी में जो उल्टी-सीधी प्रतिक्रिया आई है, वह हास्यास्पद है। मनेंद्रगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी है। महंत ने कहा कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस नेतृत्व का हिस्सा हैं। उसमें मैं भी हूं, भूपेश बघेल भी हैं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और ताम्रध्वज साहू भी हैं। हमने पिछला चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ा था। (Mahant Statment on TS)
सिंहदेव को PCC चीफ बनाने की चर्चा
उन्होंने कहा कि सरगुजा नगर निगम और नगर पालिका में टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। जब विधानसभा और लोकसभा के चुनाव होंगे, तब जो प्रदेश नेतृत्व का हिस्सा है उनके नेतृत्व में चुनाव होगा। मैंने यह तो नहीं कहा कि मेरे नेतृत्व में चुनाव नहीं होगा, भूपेश बघेल के नेतृत्व में चुनाव नहीं होगा। पूरे प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव होगा। पहले भी सबका फेस था। बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा है। संभावना है कि महंत के बयान का संकेत भी यही था। निकाय और पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव प्रस्तावित है। 2018 के चुनाव में टीएस सिंहदेव कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष थे, जिसके बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। (Mahant Statment on TS)



