छत्तीसगढ़ में बागियों पर कार्रवाई शुरू, BJP ने 175 से ज्यादा नेताओं को पार्टी से निकाला

Action against BJP Rebels: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 175 से ज्यादा बागी प्रत्याशियों को बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही 6 साल के लिए निष्कासित भी कर दिया है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई है कि अगर बागियों के साथ किसी तरह के चुनाव प्रचार में भाग लिया तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- US Military Plane land in Amritsar: अमेरिका के अवैध अप्रवासी भारतीयों की वापसी, अमृतसर में लैंड किया विमान
बीजेपी ने सबसे ज्यादा दुर्ग जिले में 46 बागियों को पार्टी से निकाला है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 लोगों को निष्कासित किया गया है। इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायतों से 11 लोगों का निष्कासन हुआ है। पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बागी प्रत्याशी होरीलाल देवांगन, उतई से सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दुर्ग नगर निगम से पार्षद का निर्दलीय नामांकन भरने वालों में भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल, चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य और खिलावन मटियारा का नाम शामिल हैं, जिन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है। (Action against BJP Rebels)

इसी तरह विजयलक्ष्मी मिश्रा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी और दिनेश कुमार वर्मा को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू और कंचन ललित यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नगर पालिका कुम्हारी से पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार बंजारे, लक्ष्मी नारायण साहू, सुनीता तिवारी, अनुराग गुप्ता और ओंकार प्रसाद मारकंडे को पार्टी से बाहर किया गया है। (Action against BJP Rebels)

पाटन नगर पंचायत में पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक-11 से वागेश वासा शंकर और वार्ड क्रमांक 13 से लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर को बागी चुनाव लड़ने के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया है। उतई नगर पंचायत से बागी पार्षद प्रत्याशी माया ठाकुर, विजय लक्ष्मी साहू, आशीष साहू और भीषण देवांगन को निष्कासित किया गया है। महासमुंद जिले में भाजपा ने 29 बागी नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह सभी जिले के 6 नगरीय निकाय में चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर और 16 बागी कार्यकर्ता को निष्कासित किया है, जो पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं तुमगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के बागी बलराम कांत साहू को भी निष्कासित किया गया है। (Action against BJP Rebels)

बागबाहरा नगर पालिका से पार्षद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दो कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। सरायपाली नगर पालिका से 9 कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से निकाला गया है। बिलासपुर जिले के 26 बागी नेता पार्टी से बाहर कर दिए गए हैं। साथ ही बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में बगावत करने वाले पर कार्रवाई की गई है। बालोद जिले के 23 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है। गरियाबंद जिले के 26 भाजपाइयों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। (Action against BJP Rebels)


गरियाबंद पालिका में 5, राजिम नगर पंचायत से 5, कोपरा नगर पंचायत से 4, देवभोग से 5 और फिंगेश्वर नगर पंचायत से 7 बागियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कांकेर जिले में पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 14 भाजपा नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है। सुकमा में भी बागियों पर कार्रवाई हुई है। अध्यक्ष का निर्दलीय चुनाव लड़ रहे लच्छू पोडियम के साथ 9 लोगों को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। ये सभी पार्टी लाइन से बाहर जाकर अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इन लोगों को आने वाले 6 साल तक भाजपा संगठन में किसी भी पद पर नहीं लिया जाएगा। ना ही उनकी किसी विभागीय अशासकीय पद में नियुक्ति होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि पार्टी सिंबल से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी होती रहेगी। (Action against BJP Rebels)



