छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत

Mahasamund Brick Kiln Incident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां गढ़फुलझर में ईंट भट्ठे के धुएं से दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि एक की हालत गंभीर है, जिले इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है। घटना बसना थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों ने बताया कि कुंज बिहारी पांडे का ईंट भट्ठा है। कुंज बिहारी माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदशेखर पांडे के छोटे भाई हैं।

यह भी पढ़ें:- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में निकली शिक्षकों की बंपर भर्ती, 28 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

कुंज बिहारी पांडे ने श्रमिकों को ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेका दिया था, जहां 6 श्रमिक गंगा राम बिसी (55 साल), सोना चंद भोई (40 साल), जनक राम बरिहा (35 साल), दशरथ बिसी (30 साल), मनोहर बिसी (30 साल) और वरुण बरिहा (24 साल) काम कर रहे थे। रात 12 बजे तक ईंट भट्ठे में काम चल रहा था। इसके बाद सभी श्रमिक शराब पीकर भट्ठी के ऊपर लेट गए। ईंट भट्ठे से निकलने वाले धुएं से सभी बेहोश हो गए। बुधवार सुबह 5 बजे एक ग्रामीण ने जब ईंट भट्ठे से धुआं निकलते देखा तो उसके ऊपर सो रहे लोगों को आवाज लगाई। (Mahasamund Brick Kiln Incident)

आवाज लगाने पर भी किसी ने कोई जवाब नहीं दिया, तब जाकर उसने बाकी लोगों को बुलाया और बसना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 5 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक श्रमिक मनोहर बिसी (30 साल) की हालत गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है। मृतकों में पिता गंगा राम बिसी (55 साल) और उसका एक बेटा दशरथ बिसी भी शामिल है। घटना रात 12 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। (Mahasamund Brick Kiln Incident)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईंट भट्ठा में काम करने वाले 5 श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख जताया किया है। CM बघेल ने मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल श्रमिक को बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं।  (Mahasamund Brick Kiln Incident)

बता दें कि पिछले महीने यानी फरवरी में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी, जहां ईंट-भट्ठे के ऊपर सो रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई थी। गणेशमोड़ चौकी इलाके में स्थित ईंट भट्ठे के ऊपर तीनों मजदूर सो गए थे, जहां धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी। इस पर बलरामपुर ASP सुशील नायक ने बताया था कि तीनों शराब के नशे में धुत सोए पड़े थे। इसलिए ये खुद को बचा भी नहीं सके। मृतकों की पहचान राजदेव चेरवा, बनवा चेरवा (40 साल) और छोटू चेरवा (20 साल) के रूप में हुई थी, जो ईंटा भट्ठे में काम करने के बाद सो गए थे। (Mahasamund Brick Kiln Incident)

Related Articles

Back to top button