Nirvana Mahotsav Stage Collapse : बड़ौत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दौरान मंच टूटने से बड़ा हादसा, 7 की मौत, 75 घायल

Nirvana Mahotsav Stage Collapse : उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत में जैन निर्वाण मोहत्सव के दौरान मंच टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। करीब 75 लोगों के घायल और 7 लोगों के जान जाने की खबर आ रही। 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :- Prayagraj-Jhansi Train Attack : महाकुंभ जा रही ट्रेन पर भीड़ ने किया हमला, तोड़फोड़ के बाद दहशत में दिखे यात्री

बताया गया कि तुरंत एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी और एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे। घायलों में तकरीबन 15 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए कार्यक्रम का मंच टूट गया। इससे सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बनाया गया था 65 फीट ऊंचा मंच

आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, इसके लिए यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। मंच पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से इसकी सीढ़ियां टूट गई। बताया जा रहा है कि जैन कॉलेज परिसर में स्थापित मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियां गिर गई हैं। इससे श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई।

इनकी हुई माैत

हादसे में तरसपाल (66) पुत्र हुकमचंद गांधी रोड इमली वाली गली, अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम, ऊषा (24) पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24) पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की माैत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।

बता दें कि ये आयोजन करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष होता आ रहा है। जहां आयोजन हो रहा था वहां की मिट्टी में नमी थी। आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच पर श्रद्धालु अधिक संख्या में चढ़ने से बल्लियों का बैलेंस बिगड़ गया और रस्सियां टूट गई।

Back to top button
error: Content is protected !!