Prayagraj-Jhansi Train Attack : महाकुंभ जा रही ट्रेन पर भीड़ ने किया हमला, तोड़फोड़ के बाद दहशत में दिखे यात्री
Prayagraj Jhansi Train Attack : महाकुंभ के बीच झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ऊपर हरपालपुर स्टेशन पर हमला किया गया। हमलावरों ने ट्रेन के ऊपर पथराव कर तोड़फोड़ की। हरपालपुर स्टेशन झांसी मंडल के अंतर्गत आता है। हमले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े :- खड़गे के बयान से मचा बवाल, बीजेपी ने कहा- सनातनी महाकुंभ में एक हैं, यही कांग्रेस का दर्द
भीड़ ने ट्रेन के अंदर घुसने की कोशिश भी की। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ में शामिल कई लोग ट्रेन की बोगी के ऊपर पथराव (Prayagraj-Jhansi Train Attack) कर रहे हैं। बोगी के गेट और खिड़कियों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। हमले के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल दिखा।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची
बताया जा रहा है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर 11801 पर हमला किया गया है। इसके चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। ट्रेन के अंदर कई महिलाएं भी मौजूद थीं, जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही थीं। वीडियो में कई नकाबपोश भी नजर आ रहे हैं। अचानक हमले के बाद यात्री सहम गए। हमलावरों की संख्या 8-10 बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही जाँच तेज कर दी गई है। कहा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस अपराध में लिप्त किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा। (Prayagraj-Jhansi Train Attack)



