Google Analytics —— Meta Pixel

बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टेंट गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, कई घायल

छतरपुर (मध्यप्रदेश): बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham ) में आज मंगलवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान टेंट गिरने की घटना में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के वक्त सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

यह भी पढ़े :- India-US Trade Deal: ट्रम्प को भरोसा 9 जुलाई तक फैसला संभव, भारत ने MSME को US एक्सेस और 10% से कम टैरिफ की रखी शर्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज़ हवा के चलते टेंट गिर गया। हादसे में कई लोग उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में कुछ की हालत गंभीर

घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया है। वहीं, मृतक श्रद्धालु की पहचान और उसके परिवार को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। (Bageshwar Dham)

यह भी पढ़े :- Amarnath Yatra 2025 : आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहले जत्थे ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन

धाम प्रबंधन ने जताया शोक

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham ) प्रबंधन और स्थानीय संतों ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बरतने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!