छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला: आयोग, मण्डल के 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में विभाग ने 2 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं अजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
इसके अलावा शरद अवस्थी को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
शासन के आदेश के बाद संबंधित पदाधिकारियों को राज्य मंत्री के दर्जे के अनुरूप निर्धारित सुविधाएं एवं प्रोटोकॉल प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़े :- जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी, सभी मदिरा दुकानें-बार रहेंगे बंद



