Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों के हथियारों के दो डंप ध्वस्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घने जंगलों में चलाए गए एंटी-नक्सल अभियान के तहत सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम ने गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा इलाके में कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के दो छिपाए गए डंप बरामद कर ध्वस्त कर दिए।

यह भी पढ़े :- खून से लाल हुआ पेंडरवा: तलवार हमले में महिला की हत्या, पूर्व सरपंच समेत आरोपी गिरफ्तार

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल जंगल के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचे, जहां नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर जैसे खतरनाक उपकरण शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह हथियार और विस्फोटक सामग्री किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा की गई थी। समय रहते की गई इस कार्रवाई से नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन से क्षेत्र में सक्रिय नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आने वाले समय में उनकी गतिविधियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!