Google Analytics —— Meta Pixel

बेमेतरा में बड़ा सड़क हादसा: शिवनाथ नदी में गिरी कार, एक युवक की मौत, तीन घायल

Road Accidents in CG : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवनाथ नदी के पुराने पुल से एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी युवक के रूप में हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :- अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी पर सियासत गर्म: छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों को बताया हाई रिस्क, भूपेश बघेल बोले- क्या यही है अमृतकाल?

सुबह 8 बजे हुआ हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार

हादसा सुबह करीब 8 बजे सिमगा थाना क्षेत्र के शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर हुआ। कार में चार लोग सवार थे, जो रायपुर से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही कार पुल के पास पहुंची, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, गोताखोर तैनात

हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा और बेमेतरा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीन को अस्पताल भेजा गया। क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल, गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पानी में कोई और न फंसा हो। (Road Accidents in CG)

CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच शुरू

पुलिस ने हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। सिमगा थाना पुलिस के अनुसार, पुल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही से हुई या कोई अन्य तकनीकी वजह रही। (Road Accidents in CG)

Back to top button
error: Content is protected !!