Google Analytics —— Meta Pixel

ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, जंगल में मिला प्रेशर IED

माओवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने बिछाया था बम, मौके पर किया गया निष्क्रिय

बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए माओवादियों द्वारा लगाया गया पुराना प्रेशर आईईडी बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

मामला मद्देड थाना क्षेत्र का है। ग्राम बंदेपारा और पेगड़ापल्ली के कुछ ग्रामीण जंगल में पुटू (मशरूम) एकत्र करने गए थे। इसी दौरान उन्हें जमीन पर बिछा एक संदिग्ध तार दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए उसे छूने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जांच में मिला प्रेशर बियर बॉटल IED

सूचना मिलते ही संयुक्त सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जमीन में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया गया प्रेशर बियर बॉटल आईईडी बरामद हुआ। सुरक्षा टीम ने सावधानीपूर्वक आईईडी को बाहर निकाला और मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से संभावित जनहानि और बड़े हादसे को टाल दिया गया। इसके बाद आसपास के इलाके में भी सघन जांच की गई।

संदिग्ध वस्तु मिले तो न छुएं

सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल, खेत, पगडंडी या सड़क किनारे तार, संदिग्ध गड्ढा, टिफिन, कंटेनर अथवा कोई लावारिस वस्तु दिखाई देने पर उसे बिल्कुल न छुएं और उसके पास जाने से बचें।

सुरक्षा बलों ने ऐसी किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैंप को देने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- Dantewada Crime News : जादूटोना के शक में ग्रामीण की हत्या, फिर श्मशान घाट में जला दिया शव

Back to top button
error: Content is protected !!