Google Analytics —— Meta Pixel

यात्रियों से भरा प्लेन क्रैश, मलबे की चपेट में आने से बाइक सवार की भी मौत, 10 लोगों के शव बरामद

Malaysia Plane Crash: मलेशिया के मध्य सेलांगोर राज्य में बड़ा प्लेन हादसा हुआ है, जहां यात्रियों से भरा प्लेन क्रैश हो गया। डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ मोहम्मद इकबाल इब्राहिम ने कहा कि विमान में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका हैं। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें सड़क से गुजर रहा एक बाइक सवार भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक प्लेन में धमाका हुआ। इसके बाद मलबा एक बाइक पर जा गिरा। इससे बाइक सवार की भी मौके पर ही मौत हो गई। प्लेन उत्तरी रिसॉर्ट द्वीप लैंगकावी से सेलांगोर के सुबांग एयरपोर्ट जा रहा था।

यह भी पढ़ें:- CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में BJP के 21 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट..

बता दें कि विमान जेट वैलेट का था, जो एक विशेष निजी उड़ान सेवा है। वह दोपहर 2.08 बजे लैंगकॉवी से रवाना हुआ था। ये घटनास्थल से 10 किमी से भी कम दूरी पर स्थित है। एक अधिकारी ने कहा कि विमान में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे। सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान ने कहा कि विमान उतरने की तैयारी कर रहा था और हवाई यातायात नियंत्रण द्वारा मंजूरी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि लैंडिंग से दो मिनट पहले जेट का नियंत्रण टॉवर से संपर्क टूट गया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पीड़ितों की पहचान की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है। (Malaysia Plane Crash)

इससे पहले इंडोनेशिया में यात्रियों से भरी नाव डूबने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।  इंडोनेशिया की नेशनल सर्च और रेस्क्यू एजेंसी के मुताबिक हादसा देर रात 12 बजे के बाद हुआ। सभी मृतकों की पहचान कर उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक नाव 40 लोगों के लेकर इंडोनेशिया के मुना आइलैंड की तरफ जा रही थी। इस दौरान ये हादसा हो गया।  बता दें कि इंडोनेशिया में 17 हजार से ज्यादा आइलैंड है, जहां बोट डूबने जैसी घटनाएं आम है। इस तरह के हादसे के लिए अक्सर सुरक्षा नियमों का कमजोर सिस्टम जिम्मेदार होता है।  (Malaysia Plane Crash)

Back to top button
error: Content is protected !!