AAP के वीडियो पर मालीवाल का पलटवार, कहा – हर बार की तरह राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिश की
Swati Maliwal On AAP Video : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में अब एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्वाति मालीवाल और कुछ कर्मचारियों के बीच बहस होती दिख रही है। हालांकि अनमोल न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं मामले का वीडियो सामने आने के बाद अब स्वाति मालीवाल का पहला रिक्शन भी सामने आया है। स्वाती मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़े :- INDIA गठबंधन पर पीएम मोदी का तंज, बोलो- सब के सब मुंगेरीलाल को पीछे छोड़ रहे
बता दें कि आज आम आदमी पार्टी की ओर से एक वीडियो (Swati Maliwal On AAP Video ) जारी किया गया था। इस वीडियो में स्वाति मालीवाल और कुछ कर्मचारी किसी बात पर बहस करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में स्वाति मालिवाल यह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि उन्होंने 112 पर कॉल कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ स्टाफ उन्हें बाहर जाने के लिए कहता सुनाई दे रहा है। इस वीडियो पर स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर पलटवार किया है।
स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा है कि ‘हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधी बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी। (Swati Maliwal On AAP Video )



