मल्लिकार्जुन खरगे मंच पर हुए बेहोश, होश आने पर बोले- ‘तब तक नहीं मरूंगा, जब तक मोदी को..
Mallikarjun Kharge News : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge ) रविवार को जम्मू के जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के बरनोटी में भाषण के दौरान अचानक बेहोश होकर मंच पर गिर पड़े। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने फिर से भाषण देना जारी रखा और अपने संघर्ष को दर्शाते हुए कहा, “मैं 83 साल का हूं, लेकिन अभी मरने वाला नहीं। तब तक नहीं मरूंगा जब तक मोदी को सत्ता से हटा नहीं लूंगा।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नशामुक्ति अभियान का किया शुभारंभ
खरगे ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कभी चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी उपराज्यपाल के माध्यम से ‘रिमोट-कंट्रोल वाली सरकार’ चलाना चाहते थे।
खरगे ने मोदी सरकार की 10 साल की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, “मोदी जी ने पिछले 10 सालों में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया। क्या आप ऐसे व्यक्ति पर विश्वास करेंगे जो 10 साल में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सका?
खड़गे को ECG की सलाह
डॉक्टरों ने खड़गे (Mallikarjun Kharge )को ECG की सलाह दी है. कुछ ही देर में ECG होने के बाद रिपोर्ट आएगी. खड़गे की एक और रैली अभी उधमपुर के रामनगर में होनी थी. गौरतलब है कि कठुआ में हुई मुठभेड़ में शहीद बशीर को श्रद्धांजलि देने के लिए जब सब खड़े हुए तो मल्लिकार्जुन खड़गे बेहोश हो गए. मंच पर खड़े कुछ नेताओं को पता भी नहीं चला कि खड़गे की तबियत खराब हो गई है और वो शहीद बशीर को श्रद्धांजलि देने के लिए ॐ शांति बोलते गए. माइक पर डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया तब जनता और मंच पर बाकी लोगों को पता चला कि खड़गे की तबीयत खराब हो गई है.



