CBI करेगी मणिपुर न्यूड वीडियो मामले की जांच, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसद करेंगे दौरा

Manipur CBI Inquiry: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के थोरबंग और कांगवे में सुबह से ही फायरिंग हो रही है। दोनों जगहों पर मैतेई और कुकी आमने-सामने हैं। दरअसल, दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के बाद हिंसा और भड़क गई है। इस बीच  महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले को CBI को सौंप दिया है। गृह मंत्रालय मणिपुर वायरल वीडियो मामले को CBI को भेजेगा। केंद्र भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर वायरल वीडियो मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने का अनुरोध करेगा। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 8 ट्रेनें फिर रद्द

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के संपर्क में है। मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सरकार राज्य से बाहर सुनवाई की अपील करेगी। असम की कोर्ट में मामले की सुनवाई की मांग की जाएगी। इधर, विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के सांसदों की एक टीम 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगी। इस दौरान वे हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी भी मणिपुर जा चुके हैं। (Manipur CBI Inquiry)

वहीं हिंसा के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने मिजोरम में कुकी समुदाय के समर्थन में निकाली गई रैली पर नाराजगी जाहिर की है। इस रैली में मिजोरम के CM जोरमथांगा ने भी हिस्सा लिया था। बीरेन ने कहा कि जोरमथांगा को दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। CM बीरेन ने कहा कि यह राज्य सरकार की ड्रग कार्टेल के खिलाफ लड़ाई है। मणिपुर सरकार राज्य में रहने वाले कुकी समुदाय के खिलाफ नहीं है। ​​​राज्य सरकार मणिपुर में होने वाली सभी घटनाओं पर नजर रख रही है। उन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है, जो मणिपुर की अखंडता को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। (Manipur CBI Inquiry)

बता दें कि हिंसा की वजह से मणिपुर से कुकी-जोमी ​​​​समुदाय के करीब 13 हजार लोगों ने पलायन कर पड़ोसी राज्य मिजोरम में शरण ली है। दरअसल, मिजोरम के मिजो जनजाति का म्यांमार के कुकी-जो जनजाति और चिन समुदाय के साथ मजबूत संबंध है। यही वजह है कि यहां कुकी समुदाय के समर्थन में रैली निकाली गई। 26 जुलाई को म्यामांर बॉर्डर के करीब मोरे गांव के घरों में आगजनी और फायरिंग हुई। मोरे गांव म्यांमार बॉर्डर से लगा हुआ है। इसमें गांव में कुकी और मैतेई दोनों समुदायों के लोग रहते हैं। हालांकि कुकी लोगों की संख्या ज्यादा है। मणिपुर में 3 मई से हिंसा लगातार जारी है। (Manipur CBI Inquiry)

Related Articles

Back to top button