Google Analytics —— Meta Pixel

Mann Ki Baat: कल मन की बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पढ़ें पूरी खबर

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 30 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के 103वीं कड़ी को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे होगा। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से विचार और सुझाव साझा करने की अपील की थी। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद मासिक कार्यक्रम मन की बात की शुरुआत की थी। हर महीने के आखिरी रविवार को PM मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हैं।

यह भी पढ़ें:- अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए PM मोदी, कहा- शिक्षा में देश की किस्मत बदलने की है ताकत..

मन की बात का पहला एपिसोड साल 2014 के अक्टूबर महीने में प्रसारित हुआ था और इसका 103वां एपिसोड प्रसारित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के जरिए विभिन्न मुद्दों पर बात करते हैं। PM मोदी इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों को लेकर लोगों से भी बात करते हैं। इस कार्यक्रम के लिए आम जनता अपने विचार और सुझाव भी शेयर करती है। PM इनमें से कुछ को चुनकर अपने कार्यक्रम में शामिल करते हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री अपनी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के साथ-साथ उन विषयों पर चर्चा करते हैं, जो आम लोगों के जीवन और उनके कल्याण से जुड़ी होती है। (Mann Ki Baat)

मन की बात कार्यक्रम का मकसद सामाजिक और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ-साथ समस्याओं और उनके समाधान पर ध्यान केंद्रित होता है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होता है। दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज एयर मोबाइल एप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाता है। प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है। इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न DD चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता है, जिससे आप सीधा प्रसारण सुन और देख सकते हैं। (Mann Ki Baat)

Back to top button
error: Content is protected !!