Google Analytics —— Meta Pixel

पटाखा गोदाम में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, तमिलनाडु धमाके में गई 8 की जान

Blast in Thailand: भारत के तमिलनाडु के बाद थाईलैंड में भी पटाखा गोदाम में ब्लास्ट की घटना सामने आई है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई घायल हो गए हैं। नाराथिवास स्टेट के गवर्नर सनान पोंगाक्सोर्न ने बताया कि घटना में 115 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ था, जिसमें 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें:- Blast: पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, आठ लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि जिले के पझायापेट्टई में पटाखा बनाने की यूनिट में यह हादसा हुआ। दरअसल, 2 महिला मजदूर पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाले बारूद को उठाकर ले जा रही थी। तभी उसमें धमाका हो गया। धमाके के दौरान फैक्ट्री में करीब 12 से 15 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कई घायल हो गए। धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के घर और दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीन घरों को नुकसान पहुंचा है। एक होटल की दीवार भी ढह गई है। (Blast in Thailand)

CM एमके स्टालिन ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायलों को कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना को लेकर तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने दुख जताया है। साथ ही मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन के लिए 3-3 लाख रुपए, गंभीर घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए और मामूली घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए मदद का ऐलान किया है। (Blast in Thailand)

PM नरेंद्र मोदी ने भी घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद हादसे से बहुत दुखी हूं, जिसके परिणामस्वरूप बहुमूल्य जिंदगियां खत्म हो गईं। इस अत्यंत कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। साथ ही मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है। (Blast in Thailand)

Back to top button
error: Content is protected !!