Google Analytics —— Meta Pixel

Blast: पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका, आठ लोगों की मौत

Tamilnadu Blast: तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में फैक्ट्री में काम करने वाले आठ लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़े :- Youtube Income: यूट्यूब पर वीडियो बनाने वालों को कितना पैसा देता है यूट्यूब, जाने कैसे होती है कमाई

धमाका तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। कहा जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पटाखा फैक्ट्री के पास के एक होटल की इमारत ढह गई और चार अन्य इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कई लोग फंस गए। पुलिस ने बताया कि अब तक गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Tamilnadu Blast

यह भी पढ़े :- Muharram 2023 : मुहर्रम के जुलूस में हाइटेंशन तार में सटा ताजिया, करंट लगने से 4 लोगों की मौत

 

Back to top button
error: Content is protected !!