राजधानी की सड़कें अब और भी दिखेंगी खूबसूरत, CM ने अपने हाथों से बनाया ट्रायबल आर्ट

Raipur Roads Will Beautiful: राजधानी रायपुर की सड़कें अब और भी खूबसूरत दिखेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर उत्तर विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान शहर के पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्य का घड़ी चौक में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया। इन सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी। रायपुर शहर के प्रमुख चौराहा घड़ी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत CSIDC के सामने वॉल पेंटिंग किया गया है, जिसमें विभिन्न कलाकृतियां बनाई गई है।

यह भी पढ़ें:- कलेक्टर ने बिना अनुमति नलकूप खनन पर लगाई पाबंदी, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने इस वॉल सजावटी पेंटिंग में अपने हाथों से छत्तीसगढ़ी ट्रायबल आर्ट की पेंटिंग की। वॉल पेंटिंग में हमर चिन्हारी हमर छत्तीसगढ़ अंकित किया गया है। राजधानी के पांच सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्यों के तहत जीई रोड, VIP रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड, पचपेड़ी नाका रोड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (Raipur Roads Will Beautiful)

मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों के विकासकार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने लोकप्रिय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। CM बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर BPO सेंटर का आधारशिला रखा। (Raipur Roads Will Beautiful)

 

मुख्यमंत्री बघेल ने नगर निगम रायपुर में भेंट-मुलाकात के दौरान के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रूपए की लागत के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने साढ़े 65 करोड़ रूपए़ की लागत के विकास कार्यों को शहर वासियों को समर्पित भी किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बघेल ने 24 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेंन्द्र नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाइप लाइन विस्तार कार्य, 13 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाइप लाइन विस्तार कार्य का लोकार्पण किया। (Raipur Roads Will Beautiful)

वहीं 5 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत के तेलीबांधा उच्च स्तरीय जलागार से पाइप लाइन विस्तार कार्य, 53 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर के जेठवा गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य तथा 48 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के गुरूघासीदास गार्डन के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान 40 लाख रूपए की लागत से फाफाडीह के साहू पारा तालाब के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 37 लाख रूपए की लागत से श्यामनगर के महाराणा प्रताप गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के चैतन्य गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य का भी लोकार्पण किया।

18 लाख रूपए की लागत से सिद्धीविनायक गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 17 लाख रूपए की लागत से सर्वानंद गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यो का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पंडरी में 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित किए गए कुष्ठ बस्ती तालाब, 69 लाख रूपए से पुनर्विकसित किए गए खम्हारडीह के बड़ा शीतला तालाब का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित हुए शंकर नगर गार्डन, 87 लाख रूपए की लागत से बने शहीद नंदकुमार पटेल चौक, 47 लाख रूपए की लागत से इंन्द्रावती कालोनी गार्डन और 14 लाख रूपए की लागत से गीतांजली नगर गार्डन के सौंदर्यीकरण कार्यों को भी शहर वासियों को समर्पित किया। (Raipur Roads Will Beautiful)

CM बघेल इस दौरान नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 03 में 02 करोड़ रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 02 में 05 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 09 में 03 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। शहर वासियों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री बघेल 5 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनी टू-नॉट लैब और 74 लाख 56 हजार रूपए से बने 20 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड का भी लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में ही 65 लाख रूपए की लागत से बने 12 बिस्तर ICU और 30 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त वार्ड का लोकार्पण किया। (Raipur Roads Will Beautiful)

उन्होंने कालीबाड़ी के जिला चिकित्सालय में 70 लाख रूपए की लागत से बने ट्रांजिट हॉस्टल और खो-खो पारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 लाख 28 हजार रूपए की लागत से बने 20 बिस्तर अतिरिक्त वार्ड का भी लोकार्पण किया। बघेल चिकित्साकर्मियों को आवास की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जिला चिकित्सालय परिसर में 2 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बने 08 स्टॉफ क्वाटर्स का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा समेत बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। (Raipur Roads Will Beautiful)

Related Articles

Back to top button