Google Analytics —— Meta Pixel

लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Telangana: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना के चेवेल्ला में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। एक तरफ, आपके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौहार्दपूर्ण नेतृत्व में BJP-NDA है। दूसरी ओर आपके पास INDI गठबंधन है, जिसके नेता राहुल बाबा हैं। PM मोदी के पास 23 सालों के ईमानदार और पारदर्शी राजनीतिक जीवन का रिकॉर्ड है। PM मोदी ऐसे नेता हैं, जिन्होंने 23 साल में एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। जबकि कांग्रेस नेताओं के नाम घोटालों और उसका रिकॉर्ड है। 

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने पद्मश्री विजेता पूर्णमासी जानी के छुए पैर, कहा- इस बार विपक्ष नहीं बन पाएगी कांग्रेस

शाह ने कहा कि भारत में तापमान बढ़ते ही राहुल बाबा छुट्टी पर चले जाते हैं। क्या भारत को ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए, जो धारा 370 को दशकों तक बरकरार रखे या ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए, जो इसे निरस्त कर कश्मीर में समृद्धि लाए? क्या भारत को ऐसा प्रधानमंत्री बनाना चाहिए, जो आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने से डरता हो या ऐसा प्रधानमंत्री होना चाहिए, जो जवाबी कार्रवाई करना जानता हो? कांग्रेस कभी भी तेलंगाना का विकास नहीं कर सकती। BRS और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अगर आप कांग्रेस और मजलिस पार्टी को हटाना चाहते हैं तो आपको बीजेपी पर भरोसा करना होगा। (Amit Shah in Telangana)

उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के समय तेलंगाना एक राजस्व अधिशेष राज्य था, लेकिन BRS और कांग्रेस ने अपनी जेबें भरने के लिए तेलंगाना की संपत्ति को खत्म कर दिया है। आज तेलंगाना राजस्व घाटे वाले राज्य के रूप में खड़ा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मान लीजिए INDI गठबंधन को बहुमत मिलेगा तो उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? राहुल बाबा बन सकते हैं क्या? शरद पवार बन सकते हैं? ममता जी बन सकती हैं? स्टालिन, उद्धव ठाकरे बन सकते हैं? राहुल बाबा बन सकते हैं क्या? इनके पास प्रधानमंत्री का प्रत्याशी ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी पर भी जमकर निशाना साधा है। (Amit Shah in Telangana)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने तेलंगाना के नगरकुर्नूल में भी जनसभा की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमें मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। आप हमारे उम्मीदवार को जो भी वोट देंगे वह मोदी जी तक पहुंचेगा। आपको बीजेपी-एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच चयन करना होगा। कुछ महीने पहले राहुल बाबा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले थे। चुनाव के बाद उन्हें ‘कांग्रेस ढूंढ़ो यात्रा’ निकालनी पड़ेगी। राहुल बाबा अपनी रैलियों में बीजेपी के बारे में अफवाह फैला रहे हैं। विपक्ष ने अपने उद्देश्य के अनुरूप मेरे वीडियो में भी बदलाव किया है। कांग्रेस मुसलमानों को असंवैधानिक आरक्षण दे रही है। (Amit Shah in Telangana)

शाह ने कहा कि भाजपा को जिताने में मदद करें और हम ऐसी सभी नीतियों को खत्म कर देंगे। मोदी जी ने मडिगा समुदाय को आगे बढ़ाया है। हम मडिगा समुदाय के लोगों को आरक्षण प्रदान करके उन्हें और सशक्त बनाएंगे। आपको राहुल बाबा और मोदी जी में से किसी एक को चुनना होगा। दशकों तक कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोके रखा। और जब मोदी जी ने कांग्रेस नेताओं को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने अपने वोट बैंक को नाराज न करने के लिए निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। ‘मोदी की गारंटी’ एक गारंटी है कि सभी गारंटी पूरी होंगी। जबकि राहुल गांधी की गारंटी चीन की गारंटी जितनी ही अच्छी है। रेवंत रेड्डी के वादे भी अधूरे हैं। (Amit Shah in Telangana)

Back to top button
error: Content is protected !!