छत्तीसगढ़ में कल नहीं होगी आरक्षण की प्रक्रिया, अब 7 जनवरी को मेयर-अध्यक्ष के लिए आरक्षण

Mayor Reservation Postponed: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए कल आरक्षण की प्रक्रिया नहीं होगी। जारी आदेश के मुताबिक आरक्षण की प्रक्रिया अब 7 जनवरी को की जाएगी। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में 7 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें कि नगर निगम के महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्यवाही होगी।
देखें आदेश की कॉपी






