Google Analytics —— Meta Pixel

प्रेमिका से मिलना शख्स को पड़ा भारी, लोगों ने पकड़कर अर्धनग्न कर पीटा

एक युवती ने शादी करने के बहाने प्रेमी को बुलाया और उसके साथ मारपीट की। युवती के परिजनों ने न सिर्फ प्रेमी की पिटाई की बल्कि उसे जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस भी निकाला। मामला यूपी के बिजनौर जिले के नगीना क्षेत्र का है। मामले में फिलहाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जूतों की माला डाल पूरे गांव में घुमाया

बिजनौर नगीना क्षेत्र के हरगांव की युवती ने प्रेमी को शादी की बात करने का झांसा देकर पहले अपने घर बुलाया था। जैसे ही युवती का प्रेमी वहां पहुंचा तो उसके परिजनों ने धावा बोल दिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की। इतना ही नहीं उन्होंने गले में जूतों की माला डाली और पूरे गांव में जुलूस निकलवाया।

यह भी पढ़े :- मंत्री रविंद्र चौबे ने किया एलान- चुनाव जीतने पर 3600 रुपए क्विंटल में धान खरीदेगी कांग्रेस

पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का नाम तरूण कुमार है। 2 सितंबर को हरगांव की उसकी प्रेमिका शालू सैनी ने फोन कर शादी की बात करने के लिए बुलाया था। जब तरूण गांव पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद शालू के पिता और उसके भाईयों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

Back to top button
error: Content is protected !!