Google Analytics —— Meta Pixel

मेगा रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क हेल्थ कैंप में डॉक्टरों का सम्मान, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ के 13वें स्थापना दिवस पर हुआ आयोजन

भिलाई (दुर्ग) | रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ द्वारा अपने 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर साहू मित्र सभा कर्मा भवन, सुपेला (भिलाई) में मेगा रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। मानव सेवा और परोपकार की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े :- बस्तर की शांति के लिए सरकार प्रतिबद्ध- उपमुख्यमंत्री शर्मा

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं, नि:शुल्क दवाइयों का वितरण

शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ एवं विभागीय अध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय चिकित्सा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा साहू तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आयुषी खरे ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया।

स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया विशेष जोर

डॉक्टरों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और गंभीर बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से हृदय रोग, महिलाओं के स्वास्थ्य और सामान्य बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी मात्रा में रक्त एकत्र किया गया। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों को नया जीवन मिलता है।

जनप्रतिनिधि और समाज के प्रमुख लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा सर्व समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए। सभी अतिथियों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

आयोजक सूरज साहू का जन्मदिन भी मनाया गया

कार्यक्रम के दौरान आयोजक सूरज साहू के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने इस अवसर को सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया।

चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कृष्णकांत साहू, डॉ. आकांक्षा साहू तथा डॉ. आयुषी खरे को स्वास्थ्य सेवा और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सेवा कार्य जारी रखने का लिया संकल्प

आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!