‘मेरी मां कर्मा’ के ब्रांड एम्बेसडर घोषित, पॉपकॉर्न फिल्म प्रोडक्शन ने तैयार की मूवी

Meri Maa Karma Movie: हिंदी धार्मिक फिल्म ‘मेरी मां कर्मा’ के पूरे राष्ट्र में व्यापक प्रचार-प्रसार को गति देते हुए पूरे देश के मान-सम्मान और अभिमान, मधुर वाणी से पूरे देश में भागवत कथा के माध्यम से भक्ति का संदेश देने वाली , जिनकी कंठ में साक्षात सरस्वती का वास है, स्वर कोकिला, ममता की मूर्ति, भागवताचार्य यामिनी देवी को फिल्म मेरी मां कर्मा के ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें:- खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी पर अलर्ट, दिल्ली-पंजाब में एयरपोर्ट पर विजिटर एंट्री बैन
पॉपकॉर्न फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर डी एन साहू और यू के साहू ने गौरव पूर्ण पद प्राप्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नियुक्ति प्रदान किया। इस नियुक्ति पर समस्त सह निर्माता सहित देश के समस्त तैलीक बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया है। फिल्म जल्द ही सीनेमाघरों में दिखाई देगी। (Meri Maa Karma Movie)



