Raipur Road Accident: पुन्नी मेला जा रही 6 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, सीएम ने जताया दु:ख

Raipur Road Accident: अभनपुर के केंद्री में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौत हो गई। सभी महिलाएं भिलाई की रहने वाली थी। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के केंद्री के पास कार के पलटने से कार में सवार 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 6 लोगों की हालत गंभीर थी। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। उपचार के दौरान एक और घायल महिला की मौत हो गई।

अभनपुर पुलिस ने बताया कि सभी मृतक महिलाएं भिलाई के सुभाष नगर की निवासी हैं। कार में सवार होकर सभी लोग राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने जा रहे थे। अभनपुर पहुंचने से पहले केंद्री गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वहीं कार के पलटने से 5 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर जिले के अभनपुर केंद्री के पास कार दुर्घटना में 6 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। ये महिलाएं भिलाई से राजिम पुन्नी मेले में शामिल होने के लिए जा रही थी। कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। बघेल ने इस दुर्घटना में घायल ड्राइवर को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

पुन्नी मेला जा रही थी महिलाएं

आज से राजिम में शुरू पवित्र राजिम पुन्नी मेला में शामिल होने भिलाई सुभाष नगर की रहने वाली महिलाएं जाईलों कार से सुबह-सुबह रवाना हुई थी। कार में 9 महिलाएं सवार थीं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार जाईलो कार अभनपुर के पास पहुंची ही थी, तभी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची अभनपुर थाना पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। बता दें कि आज से राजिम में माघी पुन्नी मेले की शुरुआत हो रही है। आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। तड़के पुण्य स्नान कर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई।

ये भी पढ़ें- Bus Permit Issue: परिवहन विभाग ने जारी नहीं किया परमिट, बस मालिकों ने दायर की याचिका

Related Articles

Back to top button