Mig 21 Crash: एयरफोर्स का क्रैश हुआ मिग-21 फाइटर जेट, 2 की मौत

Mig 21 Crash: आज राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ में फाइटर जेट मिग-21 क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि जिले के बहलोलनगर में सुबह मिग-21 क्रैश हुआ जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पायलट सुरक्षित है. बताया जा रहा है कि पायलट तथा सह पायलट समय रहते पैराशूट की मदद से कूद गए और सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब रहे.
Mig 21 Crash : बताया जा रहा है कि हनुमानगढ़ के बहलोल नगर में सोमवार सुबह एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया. हवा में लहराता हुआ मिग एक घर पर गिर गया. फाइटर जेट क्रैश होने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक के गंभीर रूप से घायल हो होने की खबर है. फाइटर जेट क्रैश होने की सूचना पर पीलीबंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया. हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गैर हैं.
यह भी पढ़ें:- सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 15000 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती
Mig 21 Crash :इससे पहले जनवरी में, राजस्थान के भरतपुर में एक ट्रेनिंग के दौरान दो भारतीय वायु सेना के लड़ाकू जेट – एक सुखोई एसयू -30 और एक मिराज 2000 के हादसे का शिकार होने के बाद एक पायलट की जान चली गई थी. इसके अलावा एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना में हादसे का शिकार हुआ था. वहीं दूसरी घटना राजस्थान के भरतपुर में हुई थी.



