Google Analytics —— Meta Pixel

सांस्कृतिक एकता की ओर बढ़ता भारत, विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार: वन मंत्री केदार कश्यप

Minister Kashyap in Hyderabad: वन मंत्री केदार कश्यप हैदराबाद में आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रज्ञा प्रवाह की ओर से भाग्य नगर में 21 नवंबर से 24 नवंबर तक इसका आयोजन किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि लोक मंथन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्ययंत्रों का स्टॉल लगा हुआ है। मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्ययंत्रों के स्टॉल पहुंचकर उसका अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ से इस कार्यक्रम में भाग लेने आये लोक कलाकारों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की।

यह भी पढ़ें:- अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का संवाहक: CM विष्णुदेव साय

वन मंत्री केदार ने कहा कि यह भारत के समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एकता के सूत्र में बांधने और मजबूत करने का एक सराहनीय पहल है। लोकमंथन जैसे आयोजनों का उद्देश्य देश के लोगों को अपने मूल जड़ों से जोड़े रखने का छोटा सा प्रयत्न है। वन मंत्री केदार ने कहा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रबुद्धजनों का विचार सुनने के बाद यह अनुभव हुआ की भारत अब किसी अन्य राष्ट्र या देश से पीछे नहीं है। (Minister Kashyap in Hyderabad)

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री साय की सरलता और आत्मीयतापूर्ण वार्तालाप ने रेलयात्रियों का जीता दिल, 4 वर्षीय समायरा के आग्रह पर दिया ऑटोग्राफ

विश्व का नेतृत्व करने भारत तैयार: मंत्री केदार कश्यप

मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत तीव्र गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। जिस प्रकार से आज पश्चिम देश भारत की ओर देख रहे हैं, इससे प्रतीत होता है कि भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व के लिए तैयार है। वन मंत्री कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की अराध्य देवी माई दंतेश्वरी का पूजा अर्चना किया गया। यह क्षण हमारे लिए गौरव का विषय था। पहले दिन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था। (Minister Kashyap in Hyderabad)

Back to top button
error: Content is protected !!