एकलव्य विद्यालय के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात: मंत्री रामविचार नेताम

Minister Netam Meeting: आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिम जाति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ को मेजबानी मिलना गौरव की बात है। यह कार्य चुनौती पूर्ण और बेहद महत्वपूर्ण है। सबकी सहभागिता से मिलजुल कर इस चुनौती को पुरा करेंगे।
यह भी पढ़ें:- Waiting Ticket Rules : वेटिंग टिकट को लेकर रेल मंत्री ने दी बड़ा जानकारी, सफर से पहले जान लीजिए रेलवे के नियम
उन्होंने कहा कि देशभर से आने वाले विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों, उनके कोच, टीचर और अभिभावक समेत कई डेलीगेट्स उपस्थित रहेंगे, जिनके आवास, आवागमन समेत अन्य व्यवस्था बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को गंभीरता के साथ अपने दायित्वों को पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भाव ‘अतिथि देव भव’ का रहा है। ऐसे में राज्य का यह भाव बने रहना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों, डेलीगेट्स के लिए छत्तीसगढ़ी व्यजनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि खेल के दौरान खेल प्रतियोगिता से अलग होने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक धरोहरों से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। (Minister Netam Meeting)

आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा ने बैठक में बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। यह खेल प्रतियोगिता 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक राजधानी रायपुर के विभिन्न स्टेडियम में अलग-अलग खेल विधाओं के अनुरूप आयोजित किये जाएंगे। खेल प्रतियोगिता में 15 एकल और युगल समेत 7 सामूहिक खेल इस तरह कुल 22 खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के ‘द टाइगर ब्वाय चेंदरू’ पर शुभंकर तैयार करने का निर्णय लिया गया है। (Minister Netam Meeting)
चेंदरू मंडावी की कहानी
बोरा ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में आदिवासियों की वीर गाथा आज भी सुनाई जाती है। अबूझमाड़ की घनघोर जंगल क्षेत्र की ऐसी ही एक कहानी चेंदरू मंडावी की है, जो बचपन का अधिकत्तर समय बाघ के साथ बिताता था। चेंदरू और बाघ की दोस्ती की कहानी दुनियां में मशहूर है। देश भर के लोग आज भी चेंदरू और बाघ की जुडे़ तथ्यों को जानने बस्तर आते है। चेंदरू मंडावी नारायणपुर जिले गढ़बेंगाल गांव का रहने वाला एक आदिवासी परिवार से था। प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा ने बैठक में बताया कि 15 से 19 दिसंबर तक प्रस्तावित एकलव्य आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश के 25 राज्यों में संचालित एकलव्य विद्यालय के लगभग 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इसके साथ 1500 से ज्यादा डेलीगेट्स आने वाले हैं, जिसके आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। (Minister Netam Meeting)
75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित
मंत्री नेताम ने बैठक में खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले अधिकारियों के ठहरने, भोजन समेत आवागमन के साथ ही खेल स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख सचिवबोरा ने बताया कि भारत सरकार, जनजातिय कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय जनजातिय छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली की ओर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर सामान्य जाति के विद्यार्थियों के समकक्ष लाने और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रदेश में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं। वर्तमान में प्रदेश में 10 कन्या और 06 बालक समेत 59 संयुक्त, इस प्रकार कुल 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। (Minister Netam Meeting)



