Google Analytics —— Meta Pixel

गरीब, युवाओं, किसानों और महिलाओं की सशक्तिकरण पर केंद्रित बजट: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

Minister Netam on Budget: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 की झलक है। यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की सशक्तिकरण पर केंद्रित है। मंत्री नेताम ने विकसित भारत की लक्ष्य को लेकर पेश की गई बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए फिर बढ़ी तारीख, अब 15 अगस्त तक मिला मौका

कृषि मंत्री ने कहा कि सबको अवसर के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इस फंड से कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों से जुड़े उत्पादन संगठनों, कोऑपरेटिव और स्टार्टप को बढ़ावा देने की बात कही गई है, जो एक सराहनीय पहल है। मंत्री नेताम ने कहा कि बजट में जनजातियों के विकास के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। (Minister Netam on Budget)

CM विष्णुदेव साय ने भी की तारीफ

उन्होंने कहा कि PM जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत सरकार जनजातीय इलाकों का विकास करेगी। इसके तहत 63 हजार गांवों का विकास होगा। यह जनजातीय समुदाय के विकास के लिए सराहनीय कदम सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का 7वां बजट दूरदृष्टि और दृढ निश्चय का बजट है। यह सबका बजट है, सबके लिए, सबके विकास का बजट है। इस बजट में कृषि और रोजगार पर सबसे ज्यादा ध्यान देना इसे ऐतिहासिक बनाता है। (Minister Netam on Budget)

Back to top button
error: Content is protected !!